भुवनेश्वर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि इन सभी की निष्ठा और समर्पण भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने उल्लेख किया कि 11 मई 1998 को हुए ऐतिहासिक पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाने वाला यह दिवस भारत की वैज्ञानिक दृढ़ता, रणनीतिक क्षमता और तकनीकी आत्मविश्वास की याद दिलाता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के निरंतर प्रयास एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और भविष्य-उन्मुख भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
