Home / International / दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन में सहयोग के लिए भारत के साथ कूटनीतिक पहल करेगी नेपाल सरकार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन में सहयोग के लिए भारत के साथ कूटनीतिक पहल करेगी नेपाल सरकार

काठमांडू। नेपाल सरकार ने घोषणा की है कि पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पूर्ण संचालन के लिए भारत के साथ यथाशीघ्र बातचीत शुरू की जाएगी।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह सरकार की पहली नीति तथा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सरकार ने कहा है कि नेपाल के दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के पूर्ण संचालन और अतिरिक्त एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने के लिए भारत के साथ कूटनीतिक पहल की जाएगी।
आज संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने सरकार की नीति तथा कार्यक्रम की घोषणा की। विदेशी ऋण से निर्मित इन दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अब तक अपेक्षित संख्या में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय उड़ानें आकर्षित नहीं हो सकी हैं। नेपाल सरकार का मानना है कि भारत की विमानन कंपनियां चाहें तो यह दोनों ही हवाई अड्डे पूर्ण संचालन में आ सकते हैं।
अपने नीति तथा कार्यक्रम में सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि अब इन दोनों हवाई अड्डों के संचालन और विभिन्न भारतीय शहरों से सीधी उड़ान के लिए भारत के साथ तत्काल कूटनीतिक संवाद शुरू किया जाएगा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन शबान’ में 3 और आतंकवादी ढेर, कुल संख्या 67 पहुंची

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन शबान’ लगातार जारी …