Home / Odisha / महान क्रांतिकारी धरणीधर नायक की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महान क्रांतिकारी धरणीधर नायक की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक और जनजातीय समाज के स्वाभिमान के प्रतीक महान क्रांतिकारी धरणीधर नायक की जयंती पर आज उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सुबह 8 बजे भुवनेश्वर स्थित ईएसआई अस्पताल चौक पर उनकी प्रतिमा पर तथा सुबह 9 बजे ओडिशा विधानसभा के पार्श्व गेट संख्या–1 के निकट स्थित प्रतिमा पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में सरकारी दल के मुख्य सचेतक सरोज कुमार प्रधान ने माल्यार्पण करते हुए धरनीधर नायक के अदम्य साहस और जनजातीय समाज के लिए उनके त्याग को याद किया। उन्होंने कहा कि इस महान क्रांतिकारी का जीवन संघर्ष आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। एकाम्र-भुवनेश्वर के विधायक बाबू सिंह  ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में उनके असाधारण योगदान को स्मरण किया।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के निदेशक (तकनीकी) गुरबीर सिंह, अतिरिक्त निदेशक सुरजीत मिश्र, उपनिदेशक सुचेता प्रियदर्शिनी, सहायक निदेशक दीपक कुमार साहू तथा निखिल भारत भूयां सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ध्रुव कालो सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने भी भाग लेकर इस महान क्रांतिकारी के अमर त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …