Home / Odisha / ओमफेड ने दूध के दाम 4 प्रति लीटर बढ़ाए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओमफेड ने दूध के दाम 4 प्रति लीटर बढ़ाए

  •     नई दरें पूरे ओडिशा में लागू

भुवनेश्वर। ओडिशा स्टेट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रड्यूसर्स फेडेरशन (ओमफेड) ने दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें पूरे ओडिशा में लागू हो गई हैं।

संशोधित मूल्य संरचना के तहत टोंड दूध अब 50 की जगह 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। प्रीमियम दूध 54 से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत 56 से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि गोल्ड प्रीमियम प्लस दूध 60 से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आधा लीटर दूध के पैकेट, जो पहले 27 में उपलब्ध थे, अब 29 रुपये में मिलेंगे।

यह मूल्य संशोधन ओमफेड द्वारा हाल ही में दुग्ध उत्पादकों के लिए खरीद मूल्य बढ़ाने के फैसले के बाद किया गया है। 1 मई 2026 से डेयरी किसानों को अब 38.05 की जगह 39.05 रुपये प्रति लीटर का भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से सहकारी संस्था से जुड़े लगभग तीन लाख डेयरी किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

ओमफेड के अधिकारियों के अनुसार, पशु आहार, चारा, दवाइयों और अन्य रखरखाव खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण खरीद और खुदरा दोनों कीमतों में बढ़ोतरी करना आवश्यक हो गया था। इन बढ़ती लागतों का असर राज्य में दूध उत्पादन पर भी पड़ा है।

निर्णय किसानों के हित में – मंत्री गोकुलानंद मलिक

विभागीय मंत्री गोकुलानंद मलिक ने कहा कि दूध की कीमतों में की गई वृद्धि से किसानों को लाभ होगा। यह निर्णय किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार और ओमफेड किसानों को अधिक लाभ देने के लिए उनसे अधिक मूल्य पर दूध की खरीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रसंस्करण और परिवहन लागत बढ़ने के कारण दूध के दामों में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था।

अन्य की तुलना में ओमफेड का दूध अभी भी काफी सस्ता

उन्होंने आगे कहा कि अन्य ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में ओमफेड का दूध अभी भी काफी सस्ता है। इस कदम से किसानों को लाभ मिलेगा और उनसे अधिक मात्रा में दूध की खरीद संभव हो सकेगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …