Home / Odisha / भीषण गर्मी के चलते 4 मई को मुख्यमंत्री की जनसुनवाई स्थगित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भीषण गर्मी के चलते 4 मई को मुख्यमंत्री की जनसुनवाई स्थगित

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने आगामी सोमवार, 4 मई को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जनसुनवाई (जन शिकायत निवारण) कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान और लू जैसी परिस्थितियों के कारण आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सरकार ने बताया कि जनसुनवाई की अगली तिथि की सूचना आम जनता को समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों के जरिए समय पर दे दी जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …