Home / Odisha / केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नवीन पटनायक पर निशाना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नवीन पटनायक पर निशाना

  •   संवैधानिक संशोधन को लेकर आशंकाओं को बताया भ्रामक

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक द्वारा 131वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर जताई गई आशंकाओं को भ्रामक और डर फैलाने वाला बताया है। प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक अनुभवी नेता के तौर पर इस तरह की प्रतिक्रिया शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि यह दावा कि इस विधेयक के पारित होने से ओडिशा के राजनीतिक और आर्थिक हित प्रभावित होंगे, पूरी तरह निराधार है।

उन्होंने लोगों से भारतीय संविधान तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर विश्वास रखने की अपील की। प्रधान ने कहा कि संसद में गृह मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी भी राज्य के अधिकारों में कटौती नहीं की जाएगी और ओडिशा के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

विपक्ष के दावों को खारिज किया

डिलिमिटेशन (सीमा निर्धारण) प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने विपक्ष के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ओडिशा के प्रतिनिधित्व में कमी आने का दावा तथ्यहीन है और भविष्य में राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, घटेगा नहीं।

गलत और भ्रामक जानकारी देने का आरोप

प्रधान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि गलत और भ्रामक जानकारी देकर जनता में डर फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समय आने पर सभी तथ्यों की स्पष्टता सामने आ जाएगी और लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए।

अधिनियम के समर्थन का स्वागत

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विपक्षी दल ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन किया है, जो स्वागत योग्य है, लेकिन इस ऐतिहासिक कदम को सभी को खुले मन से समर्थन देना चाहिए। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा हमेशा प्राथमिकता में रहा है और यह संवैधानिक संशोधन केवल ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करें

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि इस मुद्दे को विवाद का रूप देने के बजाय देश के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान की मर्यादा को बनाए रखते हुए राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …