Home / Odisha / एसआरसी की समीक्षा के बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों पर होगा फैसला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एसआरसी की समीक्षा के बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों पर होगा फैसला

  •     बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को लेकर सरकार जल्द निर्णय ले सकती है। विद्यालय एवं जनशिक्षा मंत्री ने कहा है कि छुट्टियों को लेकर अंतिम फैसला जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति है, वहां संबंधित जिला प्रशासन की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में छात्रों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा के कुछ इलाकों में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। इन क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीटवेव की समीक्षा किए जाने के बाद ही ग्रीष्मावकाश पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …