-
मानस मंगराज बने नेता, सुलता देवो को अहम जिम्मेदारी
-
नवीन पटनायक का बड़ा फैसला
-
पार्टी की रणनीति को नई दिशा देने की कोशिश
भुवनेश्वर। नवीन पटनायक ने एक अहम और रणनीतिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में बीजद के नए नेतृत्व की घोषणा कर दी है। हाल ही में संपन्न द्विवार्षिक चुनाव और वरिष्ठ सांसदों के सेवानिवृत्त होने के बाद पार्टी ने अपने संसदीय दल को नए सिरे से मजबूत करने की पहल की है।
पार्टी अध्यक्ष ने राज्यसभा के सभापति को भेजे आधिकारिक पत्र में नई नियुक्तियों की जानकारी दी। इसके तहत मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में बीजद संसदीय दल का नेता बनाया गया है, जबकि सुलता देवो को उपनेता के साथ-साथ मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले डॉ सस्मित पात्र ने राज्यसभा में बीजद संसदीय दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे नवीन पटनायक ने स्वीकार कर लिया।
रणनीतिक बदलाव के संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका लगातार जटिल होती जा रही है। ऐसे में बीजद अपने राज्यसभा नेतृत्व को मजबूत कर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। इस निर्णय के बाद ओडिशा सहित राष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे बीजद के नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
