Home / Odisha / पायल नाग को ओडिशा के मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं की बधाई

पायल नाग को ओडिशा के मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं की बधाई

भुवनेश्वर। बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाने वाली पैरा तीरंदाज पायल नाग को ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पायल की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के लिए गर्व का विषय है और यह अनगिनत खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा जताई कि पायल की यह जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और वह अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर ओडिशा का नाम और ऊंचा करेंगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी पायल नाग को बधाई देते हुए इसे ओडिशा और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने पायल की दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष नवीन ने महिला पैरा कंपाउंड फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर पायल नाग को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …