Home / Odisha / मां हिंगुला की नवदिवसीय यात्रा में शामिल हुए धर्मेंद्र प्रधान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मां हिंगुला की नवदिवसीय यात्रा में शामिल हुए धर्मेंद्र प्रधान

  •     परिवार सहित मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की

तालचेर। तालचेर की अधिष्ठात्री देवी मां हिंगुला की पवित्र नवदिवसीय यात्रा के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

मां के विशेष श्रृंगार के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मां हिंगुला को सनातन सभ्यता की अद्वितीय सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्रारंभ से अग्निरूप में विराजमान मां हिंगुला तालचेर क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद प्रदान करती रही हैं और उनकी महिमा व्यापक रूप से प्रतिष्ठित है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मां के चरणों में प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए ‘विकसित ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ आह्वान को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसके अलावा, धर्मेंद्र प्रधान ने यात्रा में आए श्रद्धालुओं के बीच अन्न प्रसाद वितरण किया और अन्य सेवा कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने मां हिंगुला से सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …