-
भारत और श्रीलंका के बीच होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
कटक। ओडिशा के कटक शहर का प्रसिद्ध बारबाटी स्टेडियम 24 दिसंबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला श्रीलंका के भारत दौरे के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगा।
दौरों के अनुसार, श्रृंखला की शुरुआत 13 दिसंबर को दिल्ली में तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज से होगी, इसके बाद 16 दिसंबर को बेंगलुरु और 19 दिसंबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज शुरू होगी, जिसमें पहला मैच 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा।
कटक में दूसरा टी-20 मैच 24 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। श्रृंखला का अंतिम टी-20 मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे में होगा।
बारबाटी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी से ओडिशा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। यह मैदान आखिरी बार 9 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच की मेजबानी कर चुका है, जिसमें भारत ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
