Home / Odisha / ओडिशा में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं: आपूर्ति मंत्री

ओडिशा में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं: आपूर्ति मंत्री

  •           कहा- घबराने की कोई आवश्यकता नहीं

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और नागरिकों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील की है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने कहा कि आवश्यक ईंधनों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्याप्त रिजर्व मौजूद है, घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। वर्तमान में लगभग 14,000 सिलिंडर रिजर्व में हैं, जबकि दैनिक आवश्यकता करीब 2,000 सिलिंडरों की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उपलब्ध भंडार मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है।

सरकार की तैयारियों को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है, जिससे घरों तक निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार होटल और रेस्तरां के लिए आवश्यक रसोई गैस की मांग का लगभग 50 प्रतिशत तक आपूर्ति करने में सक्षम है। हाल के दिनों में आई बाधाओं को दूर करने के लिए वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

ईंधन के दुरुपयोग को रोकने और समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में निगरानी और प्रवर्तन को सख्त किया गया है। एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

मंत्री ने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …