-
छह नए विधायकों के शामिल होने की संभावना
-
ओडिशा सरकार में 6 पद हैं खाली
-
क्षेत्रीय संतुलन, अनुभव और प्रशासनिक दक्षता पर रहेगा फोकस
भुवनेश्वर। ओडिशा में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है।
जून 2024 में गठित मोहन चरण माझी सरकार में फिलहाल छह पद रिक्त हैं। आगामी विस्तार के दौरान इन रिक्तियों को भरते हुए सरकार को और अधिक जन-हितैषी और विकास-केंद्रित बनाने की कवायद होगी।
सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में कुछ मंत्रियों के पास दो से तीन विभाग हैं, जिससे उन पर अत्यधिक कार्यभार है। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद कई विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक कामकाज और तेज़ हो सके।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन, अनुभव, और जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले शासन-प्रशासन को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई है।
चर्चे में नाम
सूत्रों के अनुसार छह विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है। जिन नामों पर सबसे अधिक चर्चा है, उनमें बाबू सिंह, सिद्धांत महापात्र, सरोज प्रधान और उपाध्यक्ष भवानी शंकर भोई शामिल हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
