Home / Odisha / पत्रकारों की पेंशन, मान्यता और कल्याण पर सरकार का आश्वासन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पत्रकारों की पेंशन, मान्यता और कल्याण पर सरकार का आश्वासन

  •     मुख्य सचिव अनु गर्ग ने पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों से की बैठक

भुवनेश्वर। मीडिया जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने गुरुवार को सचिवालय में इंडियन यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईयूडब्ल्यूजे) और ओडिशा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (ओयूडब्ल्यूजे) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में पत्रकारों से जुड़े कई अहम मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई और सरकार ने इन मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव देवराजन कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत शर्मा, निदेशक अनुज कुमार दास पटनायक, तकनीकी निदेशक गुरबीर सिंह समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार संगठनों ने रखीं ये प्रमुख मांगें

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में आईयूडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीतावास मिश्र, ओडिशा राज्य अध्यक्ष भगवत प्रसाद त्रिपाठी, भुवनेश्वर यूनिट अध्यक्ष हृषिकेश मोहंती और ओयूडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष रवि राय शामिल थे।

प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे, जिनमें पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन योजना लागू करना, कार्यरत पत्रकारों को आधिकारिक मान्यता देने के लिए राज्य मान्यता समिति का पुनर्गठन और पुनर्जीवन, सरकारी विज्ञापनों के वितरण में पारदर्शिता और बेहतर सुविधाएं, पत्रकारों को पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल हैं।

सरकार ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि इन मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक कदम उचित समय पर उठाए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …