Home / Odisha / भाजपा प्रवक्ता ने बीजद -कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने बीजद -कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

भुवनेश्वर। भाजपा के राज्य प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने बिस्वाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बीजू जनता दल) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कड़ा बयान दिया है।

अनिल बिस्वाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह किसी विचारों का गठबंधन नहीं है, बल्कि हताशा का गठबंधन है, जहां सुविधा, विश्वास और सिद्धांत पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध करने के लिए बनी बीजू जनता दल अब उसी के साथ सत्ता साझा कर रही है।

बिस्वाल ने आगे लिखा कि जो कभी कांग्रेस के खिलाफ राजनीति की शुरुआत में सक्रिय थे, आज वही बीजू जनता दल सुप्रीमो नवीन पटनायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास के साथ आराम से बैठते हैं। यह राजनीति की विडंबना है।

उन्होंने इस बदलाव को “पूर्ण रूप से अवसरवादी और पाखंडी” बताते हुए कहा कि राजनीतिक अलोकप्रियता से लेकर सुलभ निकटता तक का यह परिवर्तन केवल स्वार्थ और अवसरवाद पर आधारित है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …