Home / Odisha / नवीन पटनायक ने मध्य पूर्व में फंसे ओड़िया लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील

नवीन पटनायक ने मध्य पूर्व में फंसे ओड़िया लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य और केंद्र सरकार से मध्य पूर्व में फंसे ओड़िया नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।

विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मध्य पूर्व के कई देशों में बड़ी संख्या में ओड़िया लोग वर्तमान परिस्थितियों के कारण फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मध्य पूर्व के देशों में लाखों ओड़िया लोग फंसे हुए हैं। मैं भारत और ओडिशा सरकार से अनुरोध करता हूं कि उन्हें सुरक्षित रूप से अपने घर वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। पटनायक की यह अपील मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच आई है।

उन्होंने दोनों सरकारों से आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से ओड़िया नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने की मांग की।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …