Home / Odisha / पीएमएवाई-शहरी ने बदली गरिमा कर्मी की जिंदगी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीएमएवाई-शहरी ने बदली गरिमा कर्मी की जिंदगी

  •     कलाहांडी के राजेंद्र पात्र की कहानी बनी सम्मान, संघर्ष और संकल्प की मिसाल

भुवनेश्वर। कलाहांडी जिले के भवानीपाटना के एक गरिमा स्वच्छता कर्मी राजेंद्र पात्र केवल शहर की सफाई में जुटे एक कर्मठ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि संघर्ष, गरिमा और समर्पण के जीवंत प्रतीक हैं। वे जहां एक ओर शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी पक्षाघात (पैरालिसिस) से जूझ रही पत्नी की देखभाल का दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उनके परिवार के लिए सुरक्षित और स्थायी आवास केवल एक आकांक्षा नहीं, बल्कि अत्यावश्यक जरूरत थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत पक्का मकान ने उनके परिवार के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का नया अध्याय जोड़ा है। यह घर उनकी पत्नी के लिए उपचार के दौरान आराम और संरक्षण सुनिश्चित करता है, बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है और स्वयं राजेंद्र के लिए आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना करता है। यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों का आशियाना है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में विशेष रात्रिभोज का निमंत्रण

राजेंद्र पात्र के जीवन का एक और ऐतिहासिक क्षण तब आया जब उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया। यह दुर्लभ सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का प्रतीक था।

सड़कों पर निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले एक कर्मी से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक निवास में अतिथि बनने तक की उनकी यात्रा श्रम और सेवा के सम्मान की सशक्त मिसाल है।

पहली हवाई यात्रा का भावनात्मक अनुभव

राज्य सरकार की पहल से राजेंद्र ने पहली बार दिल्ली की हवाई यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने इसे “सपने जैसा” बताया। यह क्षण उनके जीवन में आत्मविश्वास और गौरव का नया अध्याय लेकर आया।

सेवा का कोई जाति नहीं, समर्पण की कोई सीमा नहीं

राजेंद्र की कहानी यह सशक्त संदेश देती है कि सेवा की कोई जाति नहीं होती और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक पात्र गरिमा लाभार्थी को पीएमएवाई (शहरी) सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। यह पहल केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन मौन नायकों को सम्मान देने की दिशा में एक ठोस कदम है, जो प्रतिदिन समाज की सेवा में समर्पित रहते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …