Home / Odisha / बालेश्वर में भीषण सड़क हादसा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बालेश्वर में भीषण सड़क हादसा

  •     एनएच-60 पर टक्कर के बाद दो ट्रक जलकर खाक

  •     टक्कर के बाद मिनटों में भड़की आग, चालक गंभीर

बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण हादसे में दो ट्रक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हादसा बस्ता के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोयला लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और लपटें तेजी से फैल गईं। कुछ ही मिनटों में दोनों ट्रक आग की भेंट चढ़ गए।

हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें बस्ता अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कई घंटे बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बस्ता अग्निशमन दल को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक पूरी तरह जल चुके थे।

कारणों का अभी तक पता नहीं

हादसे के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात के समय विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …