Home / Odisha / सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए ओडिशा आदर्श विद्यालय पूरी तरह तैयार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए ओडिशा आदर्श विद्यालय पूरी तरह तैयार

  •     समीक्षा बैठक में सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संचालन पर जोर

भुवनेश्वर। ओडिशा आदर्श विद्यालयों (ओएवी) में आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन थिरूमाला नायक की अध्यक्षता में एक समीक्षा-सह-तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई, जिसमें राज्यभर के ओडिशा आदर्श विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया।

पिछले परिणामों की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

बैठक के दौरान आयुक्त-सह-सचिव ने सीबीएसई परीक्षाओं में ओएवी के पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की और चालू शैक्षणिक सत्र में छात्र परिणामों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसे सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तथा शैक्षणिक दोनों स्तरों पर विशेष सतर्कता आवश्यक है।

17 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य के 250 ओएवी से लगभग 17,041 विद्यार्थी कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि 214 ओएवी से 4,747 विद्यार्थी कक्षा 12 (विज्ञान) की परीक्षा देंगे। परीक्षा संचालन के लिए सीबीएसई ने राज्यभर में 73 ओएवी को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया है।

सीबीएसई दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन

डॉ नायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालय सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी व्यवस्थागत पहलुओं-जैसे लॉजिस्टिक व्यवस्था, प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिका की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा विद्यार्थियों के लिए सहयोग तंत्र-को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हमारे विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चरण है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ओडिशा के सभी आदर्श विद्यालयों में परीक्षाएं सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हों।

समन्वित योजना से सफलता की तैयारी

बैठक में ओएवीएस के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी), स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव, ओएवीएस के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …