Home / National / शौर्य दिवस कार्यक्रम, गीता जयंती यथावत् रहेंगे जारी : विहिप

शौर्य दिवस कार्यक्रम, गीता जयंती यथावत् रहेंगे जारी : विहिप

नई दिल्ली – विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि आगामी दिसम्बर माह में मनाए जाने वाले शौर्य दिवस के कार्यक्रमों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव श्री मिलिंद परांडे ने आज स्पष्ट किया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हम शौर्य दिवस (गीता जयंती) को पूरे हर्षोल्हास, उत्साह और संयम से मनायेंगे। इस सम्बंध में मीडिया में चल रही कुछ खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्णय हर्ष का विषय है किंतु इसके कारण शौर्य दिवस के कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं होगा।

 

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …