Home / National / अमित शाह ने मांझी और चिराग को दी बधाई, बुलाया दिल्ली

अमित शाह ने मांझी और चिराग को दी बधाई, बुलाया दिल्ली

पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चल रही कांउटिंग में लोजपा (रामविलास) पांच सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर लीड कर रही है। गया में जीतनराम मांझी लगभग जीत चुके हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने हम संरक्षक जीतनराम मांझी को फोन कर जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लोजपा (रा) चीफ चिराग पासवान से भी बात कर सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अमित शाह ने दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बुधवार को एनडीए की बड़ी बैठक होनी है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …