भुवनेश्वर – विश्वविद्यालयों की आडिट रिपोर्ट विधानसभा में उपस्थापित करने का प्रावधान होने तथा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में निर्देश दिये जाने के बाद भी आडिट रिपोर्ट सदन में नहीं रखी गयी है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने चिंता व्यक्त की है। शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए श्री मिश्र ने कहा कि ओडिशा विश्वविद्याल अधिनियम में इस बात का प्रावधान है कि हर साल विश्वविद्यालयों की आडिट रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी, लेकिन लंबे समय तक इसे पेश नहीं किया गया है। यह मुद्दा उन्होंने पिछले सत्र में भी उठाया था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी और सरकार को निर्देश दिया था कि आगामी सत्र में आडिट रिपोर्ट पेश करें, लेकिन आज तक इसे पेश नहीं किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश की अवहेलना की जा रही है।
Check Also
देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा
वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
