भुवनेश्वर – राज्य के ब्लड बैंकों में लैबोटरी टेक्निशियनों के अलावा अन्य लोगों को वेतन न दिये जाने का मामला सोमवार को विधानसभा में उठा। शून्यकाल में विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ब्लड बैंक के कर्मचारियों में से केवल लैबोटरी टेक्निशियनों को ही सरकार वेतन दे रही है। ब्लाड बैंक को चलाने के लिए एक चेन काम करता है तथा अनेक प्रकार के कर्मचारी इस काम को करते हैं। इसमें स्टाफ नर्स, मोटिवेटर, सिस्टम इंजीनियर व एकाउंटेंट आदि रहते हैं, लेकिन इन्हें मासिक वेतन नहीं मिल रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि इन सभी का वेतन की व्यवस्था राज्य सरकार करे। इसके अलावा नायक ने गांव साथी व कृषक साथियों के वेतन बढ़ाने व समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार कदम उठाने के लिए अनुरोध किया।
Check Also
देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा
वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
