Home / National / समतावादी भारत बनाने में विश्वनाथ प्रताप सिंह हमारे प्रेरणास्रोत : अखिलेश यादव
समतावादी भारत बनाने में विश्वनाथ प्रताप सिंह हमारे प्रेरणास्रोत : अखिलेश यादव
समतावादी भारत बनाने में विश्वनाथ प्रताप सिंह हमारे प्रेरणास्रोत : अखिलेश यादव

समतावादी भारत बनाने में विश्वनाथ प्रताप सिंह हमारे प्रेरणास्रोत : अखिलेश यादव

नई दिल्ली। चेन्नई में प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रतिमा के अनावरण के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत में सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। सामाजिक न्याय की राजधानी में महान नेता की प्रतिमा स्थापित कर मुख्यमंत्री स्टालिन ने समतावादी समाज की स्थापना के लिए एक महत्व का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समतावादी भारत बनाने की हमारी यात्रा में विश्वनाथ प्रताप सिंह हमारे प्रेरणास्रोत हैं।
साभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …