Home / National / शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज (सोमवार) सुबह झारखंड के गोड्डा जिले में शराब कारोबारी मुकेश बजाज के ठिकानों पर छापा मारा है। इसके अलावा देवघर के उमाशंकर सिंह, संजय मालवीय, महेश लाठ समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है।

इन सभी का कनेक्शन चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से बताया गया है। पहले यह सभी लोग पहले शराब और जमीन के कारोबार से जुड़े रहे हैं। ईडी योगेंद्र तिवारी को पिछले दिनों गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड पर लेकर लगातार उससे ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में ही इन लोगों के नाम सामने आए हैं।

Share this news

About admin

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …