गढ़वा। जिला के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के शिवरी गांव का 21 वर्षीय युवक सोन नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार शिवरी गांव से दुर्गा पूजा महोत्सव को लेक रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी थी, सभी कलशधारियों ने सोन नदी से अपने-अपने कलश में अभिमंत्रित जल भरा। इसी दौरान युवक अपने दोस्त के साथ नहाने चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को खबर लिखे जाने तक युवक के शव का पता नहीं चल सका था।
Check Also
विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा
अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
