Home / National / शहडोल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पत्ति की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शहडोल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पत्ति की मौत

शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंहपुर के पांडव नगर कांवेंट स्कूल के पीछे रहने वाले जितेंद्र सिंह दादू अपनी पत्नी वंदना सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव गधरहर्दी जा रहे थे। इस दौरान भानपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

About admin

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …