Home / National / संसदीय कार्य मंत्रालय कल करेगा 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संसदीय कार्य मंत्रालय कल करेगा 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

नई दिल्ली, संसदीय कार्य मंत्रालय एक सितंबर को संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा पुरस्कार प्रदान करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अंतर्गत 33वीं प्रतियोगिता का 2022-23 के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में स्थित 150 केंद्रीय विद्यालयों में आयोजन किया गया था।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहनशीलता, अपने विचारों की सही अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं, चर्चा तथा बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है और युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की गुणवत्ता एवं प्रभावी विचारों की कला तथा कौशल का विकास करती है।

इस 33वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिणी जोन) को “नेहरू रनिंग शील्ड” और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यालयों को मंडल विजेता ट्राफियां भी प्रदान की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 20 विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …