Home / Odisha / बक्सीबाजार से तिनकोनिया बागीचा पार्क तक इलाका सील

बक्सीबाजार से तिनकोनिया बागीचा पार्क तक इलाका सील

कटक. कोरोना वायरस को लेकर कटक में बक्सीबाजार से लेकर तिनकोनिया पार्क तक इलाका सील कर दिया गया है. इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. जरूरी समानों की आपूर्ति सीएमसी करेगा. इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, बक्सीबाजार से लेकर स्टुअर्ट साइंस कालेज, स्टुअर्ट साइंस कालेज से सुताहाट मस्जिद चौक, सुताहात मस्जिद चौक से तिनकोनिया बागीचा पार्क और तीनकोनिया बागीचा पार्क से बक्सीबाजार तक इलाका सील किया गया है. यह जानकारी सीएमसी की तरफ से ट्विट कर दी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …