Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी

ओडिशा में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है. एक और मरीज पोजिटिव पाया गया है. यह मरीज 29 साल का है तथा कंधमाल जिला का है. इसकी ट्रैवेल हिस्ट्री बहरिन की है. राज्य में कोरोना पोजिटिव मरीजों की कुल संख्या 21 हो गयी है, जबकि दो स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं.

यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कल मरीजों की संख्या 20 थी. कोरोना के बढ़ती संख्या को देखते हुए राजधानी भुवनेश्वर, कटक, भद्रक समेत कई जिलों और इलाकों में शटडाउन घोषित कर दिया गया है. 

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …