Home / Odisha / शटडाउन में भी टीम उमेश खंडेवाल की सेवा जारी

शटडाउन में भी टीम उमेश खंडेवाल की सेवा जारी

  • 12 सौ लोगों के लिए पका भोजन नगर निगम प्रशासन को सौंपा गया

भुवनेश्वर. सच्ची समाजसेवा की भावना से उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की भुवनेश्वर शाखा के अध्यक्ष उमेश खंडेलवाल की टीम आज भी राजधानी में शटडाउन के दौरान भूखे लोगों के लिए खाना बनाने में जुटी रही.

आज 1200 लोगों के लिए पका भोजन न्यू फॉरेस्ट पार्क कालोनी, भुवनेश्वर किचेन से भुवनेश्वर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर एन साहू को सौंपा गया, ताकि इस बंदी के समय कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये. यह जानकारी देते हुए उमेश खंडेलवाल ने कहा कि 48 घंटे की बंदी के समय प्रशासन की मांग पर हमारी टीम सेवा में जुटी है.

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ हम जरूरतमंदों और गरीबों के बीच पका खाना वितरण कर रहे हैं. इस दौरान सभी नियमों का पालन भी किया जा रहा है. इस सेवाकार्य में जुटे साथियों का उमेश खण्डेलवाल ने आभार जताया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …