Home / National / कोलकाता को बारिश से मिली हल्की राहत
मौसम

कोलकाता को बारिश से मिली हल्की राहत

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान केवल 1.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसकी वजह से एक बार फिर हल्की गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में भी बारिश कम हुई है जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। हालांकि उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी लगातार बारिश हो रही है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

Share this news

About admin

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …