Home / National / राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को, केंद्रीय मंत्री मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का जिम्मा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को, केंद्रीय मंत्री मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का जिम्मा

नई दिल्ली/जयपुर, भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

इन नियुक्तियों की घोषणा जयपुर में पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे।
जोशी ने बताया कि संकल्प पत्र समिति का आकार संयोजक, सात सह संयोजक और 17 सदस्यों सहित कुल 25 का है। राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी और पार्षद राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक और छह सह संयोजक समेत 21 सदस्य होंगे। पूर्व प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, सांसद राज्यवर्द्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सीएम मीणा और कन्हैयालाल बैरवाल सह संयोजक बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि दलित समाज से आने वाले केंद्रीय मंत्री मेघवाल राजस्थान के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …