Home / National / मेवात की अपूर्ण यात्रा 28 को ही होगी पूरी

मेवात की अपूर्ण यात्रा 28 को ही होगी पूरी

मेवात। मेवात के पवित्र पुरातन तीर्थों की अपूर्ण बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को इस सावन माह के अंतिम सोमवार यानि 28 अगस्त को हम सर्व समाज के सहयोगी बन कर पूर्ण करेंगे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद आज हरियाणा के पलवल में हुई सर्व हिंदू समाज की महापंचायत के उन निर्णयों के साथ खड़ा है जिनमें मेवात के बलिदानी हिंदुओं के परिजनों को एक एक करोड रुपए तथा घायलों को 50-50 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

साथ ही, जलियांवाला बाग की तरह हुई नूंह नरसंहार की घटना की NIA जांच व दोषियों के विरुद्ध कठोरता कार्यवाही के साथ, दोषी और षडयंत्र पूर्वक काम करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी जांच कराई जाए। जिन हिंदुओं के दुकान, मकान व गाड़ियों को क्षति पहुंची है, उसकी शत प्रतिशत क्षतिपूर्ति हो। साथ ही नूंह जिला, जिसे कि पिछले कुछ दशकों में जिहादी आतंकवाद तथा अपराधियों की शरण स्थली बनाने के षड्यंत्र चल रहे हैं, उसे पलवल और गुरुग्राम में मिलाया जाए।

Share this news

About admin

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …