Home / National / एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

रांची. एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में 21 जून, 2023 को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, जिसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” थी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन) और कोयला खनन परियोजनाओं के नामित प्रमुक शामिल थे।

श्री श्रीवास्तव ने कहा “योग लाभकारी है और हमें फिट रखने में मदद करता है, यह सार्वभौमिक रूप से स्वीकार किया गया है और दुनिया भर में इसका अभ्यास किया जाता है। भारत में योग प्राचीन काल से चला आ रहा है, समय के साथ-साथ योगाभ्यास में नए-नए आविष्कार हुए हैं। इसे नियमित अभ्यास से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए निवारक दवा के रूप में माना जाता है।

उन्होंने कहा कि योग आत्म-साक्षात्कार की यात्रा है, यह तनाव प्रबंधन के लिए बहुत प्रभावी साबित हुआ है और 20 दिनों के ऑनलाइन योग सत्र के आयोजन के लिए एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय की टीम की सराहना की, जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संपन्न हुई ।

योग सत्र का संचालन योग गुरु श्री रमानी रंजन पाणिग्रही ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार किया। ईस दौरान प्रदर्शित विभिन्न योग आसनों से लाभान्वित होने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …