Home / National / कार के धक्के से युवा बीजद नेता की मौत

कार के धक्के से युवा बीजद नेता की मौत

  • परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के दिग्गपहंडी प्रखंड के खंबारी गांव में तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आने से एक युवा बीजद नेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के पूर्व सरपंच ललित मोहन महापात्र के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात ललित का एक युवक से झगड़ा हो जाने के कारण हत्या की गयी है। बताया जाता है कि ललित अपने दोपहिया वाहन से चला था, लेकिन संबंधित युवक ने कथित तौर पर उसकी कार में उसका पीछा किया। बाद में युवकों ने ललित की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद युवक ललित को दिग्गपहंडी अस्पताल भी ले गये और बाद में मौके से फरार हो गये। नुआगांव थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू हो गई है।

बड़ी संख्या में बीजद कार्यकर्ता और नेता भी दिग्गपहंडी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …