Home / National / बिहार के पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

बिहार के पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

पटना, बिहार में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक जोकीहाट भंसिया गांव निवासी हासिम के पुत्र असलम की शादी शनिवार को खगड़िया बंधेरा गांव में थी। बारातियों से भरी कार अररिया के भटगामा से खगड़िया जा रही थी। कार में मो. जलील, अब्दुल सम्मद, सोनी और सोनी के बच्चे और ससुर सवार थे।
घटना के चश्मदीद नेरुल सलाम ने बताया कि बारातियों से भरी कार गुलाबबाग साइड से आ रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार मरंगा थाना से 50 मीटर की दूरी पर मरंगा बाईपास के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। कुछ शव गाड़ी में ही फंस गए। शव को उन्होंने अपने हाथों से निकाला जबकि घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी को जीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है। कार में 14 लोग सवार थे।
दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मृतकों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …