Home / National / कर्नाटक विधायक दल की बैठक आज शाम, 3 केन्द्रीय पर्यवेक्षक होंगे शामिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कर्नाटक विधायक दल की बैठक आज शाम, 3 केन्द्रीय पर्यवेक्षक होंगे शामिल

नई दिल्ली, कांग्रेस को कर्नाटक में मिली जीत के बाद अब पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी में इस पद के लिये दो प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनमें प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक विधायक दल नेता के चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह और पूर्व महासचिव दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

तीनों रविवार शाम बेंगलुरु में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। फिर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को भेजेंगे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …