Home / National / मुख्यमंत्री नवीन ने टेलीफोन कर दीपाली दास को बधाई दी

मुख्यमंत्री नवीन ने टेलीफोन कर दीपाली दास को बधाई दी

भुवनेश्वर, झारसुगुडा विधानसभा उप चुनाव में बीजू जनता दल की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक ने टेलीफोन कर पार्टी के विजयी प्रत्याशी दीपाली दास को बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें झारसुगुडा के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने की सलाह दी। साथ ही बीजद पर फिर से विश्वास व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने झारसुगुडा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …