Home / National / एक दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे शाह
amit shah

एक दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे शाह

नई दिल्ली, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। गृह मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि शाह कल सुबह 10:30 बजे कोलकाता के ठाकुरबारी जोरासांको पहुंचकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12 बजे वह उत्तर 24 परगना जिले में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
शाह साइंस सिटी कोलकाता में शाम 04:30 बजे फुल डोम फिल्म ‘ल्यूमिनरीज ऑफ बंगाल’ का विमोचन और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद साइंस सिटी में ही शाह ‘खोला हवा’ संस्था की ओर से आयोजित रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …