Home / National / उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में सड़क हादसा, छह की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में सड़क हादसा, छह की मौत

  •  मृतकों की हुई शिनाख्त

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सोनरई गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की शिनाख्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक प्रार्ची सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार की भोर में इकौना थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनरई गांव के पास हुआ। शुक्रवार को थाना इकौना इलाके के कर्मोहना दकाही गांव में भगौती प्रसाद (70) की मौत की हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर पंजाब के लुधियान में रहने वाले परिवार के 14 सदस्य इनोवा कार (पीबी 29 एच 4067) से अपने गांव कर्मोहना दकाही आ रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने पर कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे। इस हादसे में शैलेंद्र गुप्ता उर्फ हीरा (30), मुकेश कुमार (28), अमित गुप्ता उर्फ वीरू (08), पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन (28), रामादेवी (42) और हरीश कुमार (42) की मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों में सुरेश कुमार, ननके, नीतू, बबलू, सुंदरा, रोहित, लाडो, नीलम और सुशील हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …