-
दो उप मुख्यमंत्रियों वाई पाटन (भाजपा) एवं टीआर जेलियांग (एनडीपीपी) ने भी शपथ ली
कोहिमा, नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने मंगलवार को कोहिमा स्थित कैपिटल कल्चरल हाल में नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों समेत कुल 11 विधायकों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर मौजूद रहे। नेफिउ रियो ने पांचवीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री बने हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम सरकार के मंत्री ने स्वागत किया। इसके बाद वे बोरझार हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे। प्रधानमंत्री शिलांग में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और इसके बाद कोहिमा पहुंचे।प्रधानमंत्री का स्वागत नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन एवं मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।
नगालैंड सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री एवं नेडा के संयोजक डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा मौजूद थे।
एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ-साथ ही दो उप मुख्यमंत्रियों वाई पाटन (भाजपा) एवं टीआर जेलियांग (एनडीपीपी) ने भी शपथ ली। इसके अलावा अन्य 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार नगालैंड में एक महिला विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। कुल मिलाकर आज एनडीपीपी के 7 और भाजपा के 5 विधायकों ने शपथ ली।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
