Home / National / पुंछ के सीमावर्ती गांव से तीन किलो हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुंछ के सीमावर्ती गांव से तीन किलो हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुंछ, पुंछ के सीमावर्ती गांव देगवार में तलाशी अभियान के दौरान सेना तथा जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीन किलो हेरोइन बरामद करके तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने देगवार सेक्टर में झाड़ियों से मादक पदार्थ के पैकेट बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि करीब तीन किलो हेरोइन बरामद की गई और तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में आगे की जांच तथा तलाशी जारी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …