Home / National / राहुल गांधी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
rahul gandhi

राहुल गांधी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलवामा, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर घाटी में अपने अंतिम चरण में है। राहुल गांधी ने शनिवार को 2019 में पुलवामा के लिथपोरा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी ने अवंतीपोरा से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को लिथपोरा में थोड़ी देर के लिए रोक दिया और उस स्थान पर फूलों का गुलदस्ता रखा, जहां एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को काजीगुंड इलाके में सुरक्षा चूक का कारण बताकर दिन में यात्रा रोक दी थी, जिसे शनिवार सुबह फिर से शुरू किया गया। यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …