Home / Odisha / गंजाम में बेटों और पत्नी ने की व्यक्ति की हत्या
MURDER LOGO

गंजाम में बेटों और पत्नी ने की व्यक्ति की हत्या

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के खलीकोट थाना क्षेत्र के टोटागांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उसके दो बेटों और पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की। बताया जाता है कि कल रात करीब 10 बजे पुलिस ने टोटागांव स्थित श्मशान घाट के पास से सूर्य पहान नामक इस व्यक्ति का शव बरामद किया। प्राथमिक जांच के आराध पर पुलिस ने पहान के उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि सूर्य पहान पिछले 15 साल से अपनी पत्नी और दो बेटों को प्रताड़ित कर रहा था।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …