Home / Odisha / ईडी करेगी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच

ईडी करेगी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच

  •  प्रदीप पाणिग्राही की जानकारियां एसपी से मांगी

ब्रह्मपुर। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रदीप पाणिग्राही के मामलों की जांच शुरू करेगा। धन शोधन निवारण अधिनियम के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन के मामलों की जांच करता है। बताया गया है कि ईडी ने ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक से विधायक प्रदीप पाणिग्राही, अभय कांत पाठक और आकाश पाठक से जुड़े मामलों की जानकारियां मांगी है। इनसे संबंधित जानकारियां मिलने के बाद ईडी प्रदीप पाणिग्राही के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …