Home / Odisha / भुवनेश्वर में एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

भुवनेश्वर में एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस के तहत विशेष दस्ते ने एक एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसका इस्तेमाल भोले-भाले ग्राहकों से कई लाख रुपये ठगने के लिए किया जाता था। स्पेशल स्क्वॉड ने इस रैकेट के सरगना सुशांत पात्र और उनकी पत्नी के अलावा तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 87,000 रुपये, 10 एटीएम कार्ड, 105 सिमकार्ड और 11 मोबाइल फोन जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल ग्राहकों से जुड़ने और धोखाधड़ी के सौदों में किया गया था। विशेष दस्ते के सहायक पुलिस आयुक्त संजीव सतपथी ने बताया कि पुलिस ने मास्टरमाइंड पात्र और उसकी पत्नी के 15 बैंक खातों में जमा 20 लाख रुपये का पता लगा लिया है और उसे जब्त कर लिया है।
दंपति होटलों में एस्कॉर्ट्स उपलब्ध कराने के एवज में ग्राहकों से संपर्क करते थे और इस दौरान विभिन्न आपराधिक रणनीति का उपयोग करके उन्हें ठगते थे। आरोपी एस्कॉर्ट सर्विस को लेकर गूगल ऐड्स पर विज्ञापन पोस्ट करता था। उन्होंने सेवा के लिए उनसे संपर्क करने वाले कई भोले-भाले लोगों को ठगा था। अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …