Home / Odisha / भुवनेश्वर में भारी बारिश से दुर्गा पूजा के पंडाल का गेट गिरा

भुवनेश्वर में भारी बारिश से दुर्गा पूजा के पंडाल का गेट गिरा

भुवनेश्वर। भारी बारिश और तेज हवा के कारण ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित दमणा में मां दुर्गा की पूजा के लिए बनाये गये पंडाल का गेट उजड़कर धराशाही हो गया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि भारी बारिश और शॉर्ट सर्किट के कारण गेट गिर गया। उन्होंने कहा कि पंडाल का गेट एक जीवित तार के संपर्क में आया और इससे दो विस्फोट हुए। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …