Home / Odisha / समुद्र में नाव में लगी आग, आठ मछुआरे बाल-बाल बचे

समुद्र में नाव में लगी आग, आठ मछुआरे बाल-बाल बचे

पारादीप. बंगाल की खाड़ी में पुरी जिले के अस्तरंग के पास कल मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद आठ मछुआरे बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि पारादीप के मछुआरे मछली पकड़ने बंगाल की खाड़ी में गये थे. इसी दौरान ‘भागीरथी-3’ नाव में आग लग गई. हालांकि वे सभी समुद्र में कूद गये और बाद में दूसरी नाव से उन्हें बचा लिया गया. आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि नाव के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. गौरतलब है कि शनिवार को पारादीप में एक अन्य नाव ‘श्री लक्ष्मीनारायण’ में भी आग लग गई थी. नाव में सवार आठ मछुआरे मामूली रूप से घायल हो गये थे.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …