Home / Odisha / बाबूशान ने मां के आरोपों का किया खंडन

बाबूशान ने मां के आरोपों का किया खंडन

  •  प्रकृति मिश्रा को एक अच्छी दोस्त बताया

  •  कहा- न तो उसने मुझे ब्लैकमेल किया और न ही कोई पैसा लिया

भुवनेश्वर. ऑलिवुड स्टार बाबूशान ने अपनी मां अपराजिता मोहंती के आरोपों का खंडन करते हुए एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने प्रकृति मिश्रा को अपना एक अच्छा दोस्त बताया है और कहा कि न तो उन्होंने मुझे ब्लैकमेल किया है और ना ही प्रकृति ने उनसे कभी कोई पैसा लिया है. वह हमेशा मदद करती हैं. इतना ही नहीं, बाबूशान ने कहा कि प्रकृति मिश्रा ने कभी भी मुझे परेशान नहीं किया है. वह हमेशा मेरा साथ देती रही हैं.
उल्लेखनीय है कि उनकी मां ने शनिवार को भुवनेश्वर में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बारे में आरोप लगाया कि उनके बेटे को ब्लैकमेल किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …